लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत है. भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट कर रही है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है. 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता सतर्क हैं. इस बार भाजपा का कोई छल, बल, धोखा और चाल कामयाब नहीं होगी. जनता भाजपा के झूठ और लूट को समझ चुकी है.
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.

इसे भी पढ़ें- UP में इलाज के नाम पर मजाक चल रहा! बच्ची का टूटा था दाएं हाथ, बाएं हाथ में बांध दिया प्लास्टर, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

अखिलेश यादव ने कहा, अपराध लगातार बढ़ते जा रह है. महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. कन्नौज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, हाथरस, कानपुर समेत तमाम जिलों में बच्चियों की निर्मम हत्याएं हुई है. पीड़ितों को न्याय नहीं मिला. भाजपा सरकार में दोशियों को बचाया जाता है. निर्दोषों के खिलाफ अत्याचार हुए. भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए बनायी गयी 1090 सेवा को निष्क्रिय कर दिया. 1090 वीमेन हेल्पलाइन सेवा से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा मिलती थी उनकी मदद होती थी. भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउण्टर का डंका पीटा जा रहा है. फर्जी एनकाउण्टर से कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है, वही बागियों का नेतृत्व करेगा… सपा में टूट को लेकर राजभर का बड़ा दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है. हर कार्य, हर विभाग में भ्रष्टाचार है. सरकारी धन की लूट हो रही है. जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे है. भूमाफियाओं को भाजपा सरकार का संरक्षण है. गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है. किसी को न्याय नहीं मिल रहा है. भाजपा को 2027 के चुनाव में इसकी भारी कीमत पड़ेगी. जनता अच्छी तरह समझती है कि समाजवादी सरकार में ही कल्याणकारी राज्य की व्यवस्था लागू हो सकती है.