हमीरपुर. जिले के कुरारा कस्बे में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- अंधेरी रात में मौत का खेलः मुर्गी फार्म में सो रहे 62 साल के बुजुर्ग की हत्या, इलाके में सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

बता दें कि हादसा मनकी तिराहे के पास हुआ. जहां अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए टकरा गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल इमाम ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, रुकमनी और ममता की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया. कानपुर में इलाज के दौरान रुकमनी की भी मौत हो गई, जबकि कार चालक विक्की (19) और ममता (42) का उपचार जारी है.

इसे भी पढ़ें- सत्ता में हैं तो नियम गया ‘तेल’ लेने! BJP नेताओं की गाड़ियों के कटे धड़ाधड़ चालान, पुलिस से की तू-तू, मैं-मैं, VIDEO वायरल

घटना के बाद कुरारा कस्बे में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. मृतकों की पहचान राहगीर इमाम (40), रुकमनी (46) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में कार का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. फिलहाल, हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है.