कुलदीप सिंह, फतेहपुर. रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. घर से करीब 150 मीटर दूर खेत के पास बने अपने छोटे से मुर्गी फार्म में सो रहे लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार और कई जगहों पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से ग्रामीणों में भारी हड़कंप मच गया है.़

इसे भी पढ़ें- UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की… SIR की प्रक्रिया पर चंद्रशेखर आजाद रावण ने उठाए सवाल, फॉर्म-6 को लेकर कही बड़ी बात

बता दें कि पूरा मामला असोथर थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरुवा मजरा सातोपीत गांव का है. जहां सुबह बुजुर्ग की लाश लोगों ने देखी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके साथ ही फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य संकलित किए. पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- सत्ता में हैं तो नियम गया ‘तेल’ लेने! BJP नेताओं की गाड़ियों के कटे धड़ाधड़ चालान, पुलिस से की तू-तू, मैं-मैं, VIDEO वायरल

​घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उनके द्वारा फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष संदेह व्यक्त नहीं किया गया है. हत्या की असल वजह क्या है, इसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा.