हमीरपुर. जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत हो गई है. तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. घटना सामने आने के इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- प्यार के पन्ने में धोखे की स्क्रिप्टः शादी का वादा कर महिला को साथ ले गया आशिक, फिर एक महीने बाद जो किया…

बता दें कि पूरा मामला बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव का है. जहां रहने वाली महिला कपड़े धोने के लिए बच्चों के साथ तालाब पहुंची थी. महिला कपड़े धोने लगी और इसी दौरान तीनों बच्चे नहाने के तालाब में उतर गए. इस दौरान तीनों गहरे पानी चले गए और डूब गए. वहीं महिला को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी. वहीं खाफी देर जब बच्चे दिखाई नहीं दिए तो वह परेशान हो गई.

इसे भी पढ़ें- ए अखिलेश जी, अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि… ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना, जानिए योगी के मंत्री ने ऐसा क्या कहा?

उसके बाद महिला ने घर वालों और गांव वालों को जानकारी दी. सभी लोगों ने मिलकर काफी देर तक तीनों बच्चों को खोजा और फिर तालाब से तीनों बच्चों को बाहर निकाला. तीनों को अस्पताल ले जाया. डॉक्टरों ने जांच कर तीनों को मृच घोषित कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.