कन्नौज. वो कहते है न किसी भी रिश्ते के लिए भरोसा सबसे जरूरी होता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक महिला एक युवक को दिल दे बैठी. प्यार ऐसा कि दोनों ने एक होने तक सोच लिया. जिसके बाद महिला अपने आशिक के साथ रहने गई, लेकिन महिला के साथ 1 महीने बाद जो हुआ, उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा. अब महिला थाने पहुचंकर न्याय की मांग कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘हर घर जल’ सिर्फ योगी सरकार का ‘जुमला’! बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, विकास के दावे खोखले, 2047 के विकसित भारत में मिलेगा पानी ?
बता दें कि एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत कर पुलिस को बताया कि उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक से बातचीत करती थी. युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया. युवक ने 1 महीने अपने साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. वहीं जब महिला ने शादी की बात की तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें- ए अखिलेश जी, अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि… ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना, जानिए योगी के मंत्री ने ऐसा क्या कहा?
वहीं युवक की इस हरकत से महिला ने तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस से की है. महिला ने शिकायत कर आरोपी आशिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

