हरदोई. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शादी के खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हर्ष फायरिंग करने से दुल्हन की बुआ और एक अन्य को गोली लग गई. गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर्ष फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर ली.
इसे भी पढ़ें- हवस, अपहरण और हैवानियतः 9वीं की छात्रा के साथ होटल में 6 दिन तक रेप, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां
बता दें कि पूरा मामला सुरसा थाना क्षेत्र के उम्मरपुरवा का है. जहां मंगलवार की रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गहोरा गांव से बारात आई थी. द्वारचार के वक्त दूल्हे के मौसा ने हर्ष फायरिंग की. इस दौरान गोली दुल्हन की बुआ रेशमा (45) और बृजेश राठौर (21) को लग गई. गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई.
इसे भी पढ़ें- बारात बनी बलाः तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को मारी ठोकर, 4 युवकों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
वहीं घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बृजेश के भाई की शिकायत पर हर्ष फायरिंग करने वाले चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

