कानपुर. अपहरण औऱ हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कर होटल में 6 दिन तक युवक ने हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने छात्रा को छुड़ाकर परिजनों के हवाले कर दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- बारात बनी बलाः तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को मारी ठोकर, 4 युवकों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग

बता दें कि पूरा मामला बिल्हौर ककवन रोड के रहमतपुर स्थित एक होटल का है. रोज की तरह छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान राम पांडे छात्रा को अपने साथ अपहरण कर होटल ले गया. वहीं जब शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की. वहीं जब छात्रा का कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इस दौरान पुलिस ने राम पांडे के साथ छात्रा को जाते देखा. जिसके बाद पुलिस ने उसे सर्विलांस पर रखा.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता बना जी का जंजालः पिता ने 5 महीने की बेटी की पटक-पटकर ली जान, 3 साल के बेटे को किया घायल, जानिए बाप क्यों बना काल?

इस दौरान पुलिस को राम पांडे के लोकेशन की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा. इस दौरान राम पांडे मौके से फरार हो गया. पुलिस ने होटल के कमरे से छात्रा को बरामद किया. उसके बाद छात्रा से पूछताछ की. छात्रा ने आरोप लगाया कि राम पांडे ने 6 दिन में उसके साथ 17 बार रेप किया. हालांकि, पुलिस ने फरार होने के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.