हरदोई. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पति के साथ बाइक से जा रही महिला की गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव जी…ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जिन्ना को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात
बता दें कि घटना उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज के पास उस वक्त घटी, जब कोमल नाम की एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने भाई के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी. इसी दौरान सड़क पर अचानक ब्रेकर आया और बाइक तेजी से उछली. बाइक के उछलते ही पीछे बैठी कोमल सड़क पर सिर के बल जा गिरी.
इसे भी पढ़ें- CM का मतलब Courier & Messenger…सीएम योगी पर अखिलेश यादव का तंज, कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान
वहीं सड़क पर गिरते ही कोमल अचेत हो गई. जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और फिर कोमल के पति ने तत्काल एंबुलेंस बुलाया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर कोमल को मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

