हरदोई. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने तालाब किनारे युवती को पकड़कर हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- UP में कानून सिर्फ कागज में चंगा! कोचिंग से लौटती छात्रा के साथ छेड़खानी, पिता ने विरोध किया तो जमकर पीटा, बाबा के राज में ऐसे आएगा ‘रामराज’?
बता दें कि पूरा मामला हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक महिला की तेरहवीं का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार पहुंचे हुए थे. मां की तेरहवीं के बीच युवती बचा हुआ खाना लेकर घर के पीछे फेंकने के लिए गई. इसी दौरान नरेंद्र नाम का युवक पहुंचा और युवती को जबरदस्ती अपने साथ खींचकर कुछ दूरी में मौजूद तालाब के पास ले गया और रेप किया.
इसे भी पढ़ें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कही ये बात?
वहीं काफी देर तक युवती दिखाई नहीं दी तो परिजन घबराकर खोजने में जुटे. इस दौरान परिजन खोजते हुए तालाब के पास पहुंच गए और युवक को गंदा काम करते हुए पकड़ लिया. उसके बाद युवती के घरवाले और गांव वालों ने युवक की पिटाई कर दी. उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

