हाथरस. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपति की आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, ‘D’ की स्थिति दयनीय’, PDA को लेकर एक बार फिर ओपी राजभर ने कसा तंज, जमीन पर उतरने की सलाह देते हुए दिया बड़ा बयान

बता दें कि घटना सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बीती रात उस वक्त घटी, जब बुजुर्ग दंपति सो रहे थे. इसी दौरान आधी रात अचानक मकान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गई. जिसकी वजह से दोनों अंदर ही फंस गए. आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी.

इसे भी पढ़ें- 27 में सनातन सपा को करेगा साफ! बागेश्वर धाम पर सपा प्रमुख की टिप्पणी से भड़के रामा दल ट्रस्ट अध्यक्ष, दे डाली चेतावनी

जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जिसके बाद दोनों की लाश को घर से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान शहजाद (71) और सलमा (65) के रूप में हुई है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही आग किस वजह से लगी ये स्पष्ट हो पाएगा.