बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में बरौली-खालौर स्टेडियम मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार की कार की तेज रफ्तार टैंकर से भीषण टक्कर हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में देशराज चौहान, वैभव चौहान, प्रियांशु चौहान, पूनम और 13 वर्षीय कोमल घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

READ MORE: ऐसे कैसे ‘पंजा’ होगा मजबूत! अशोक सिंह ने ‘हाथ’ का छोड़ा साथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा इस्तीफा

टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: समाधान नहीं किया गया तो… सपा नेताओं ने मंत्री रविंद्र जायसवाल के फोटो पर बरसाए जूते, सरकार को दे डाली बड़ी चेतावनी