अलीगढ़। जिले के क्वार्सी क्षेत्र के ग्राम चिलकोरा में 22 वर्षीय युवक ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। मृतक के पिता रिजर्व पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और असलहा कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात आई सामने।
पिता हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक के पिता अनिल कुमार अलीगढ़ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 19 मई सुबह करीब 11 बजे उनके 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने घर के अंदर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ पड़ा था। घटना के तुरंत बाद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने स्वयं पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
READ MORE: ऐसी क्या मजबूरी थी? युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक के पास अवैध तमंचा कहां से आया

