पीलीभीत. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मारकर रौंद दिया. घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैद हो गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा का ‘धांधली’ वाला ‘सुशासन’! महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा देने के बाद भी छात्रों को दर्शा रहे Absent, सरकार ‘निकम्मी’ या सिस्टम?

बता दें कि घटना बरखेड़ा कस्बा के ब्लॉक तिराहे पर उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त बाइक से कॉस्मेटिक की दुकान में पैसा लेने के लेने के लिए गए थे. दोनों घर लौट ही रहे थे. इस दौरान पीछे से ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक चला रहा युवक दूर जा गिरा. वहीं पीछे बैठा युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- बहू नहीं, ये तो बला है! बुजुर्ग ने बेटे की पत्नी की वजह से फांसी लगाकर दी जान, जानिए आखिर क्यों लगाया मौत को गले

वहीं घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान रोहित (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.