बांदा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. मौत के पीछे के वजह कोई और नहीं बल्कि बहू है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- भाजपा का ‘धांधली’ वाला ‘सुशासन’! महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बड़ी गड़बड़ी, परीक्षा देने के बाद भी छात्रों को दर्शा रहे Absent, सरकार ‘निकम्मी’ या सिस्टम?

बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले का है. जहां रहने वाले 59 वर्षीय विल्ला कोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौत की वजह को लेकर पता चला है कि बुजुर्ग की बड़ी बहू गहने लेकर मायके चली गई थी और काफी समझाने के बाद भी वह मायके से लौट नहीं रही थी. इसी बात को लेकर बुजुर्ग चिंतित रहते थे.

इसे भी पढ़ें- सिस्टम झूठा या लोग? पुलिस चौकी निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, जानिए क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति…

बस इसी कारण बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब सुबह सब सोकर उठे. इस दौरान परिजनों ने कमरे में बुजुर्ग की लाश लटकी देखी. जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.