कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार सुबह घर के पास स्कूल वाहन की चपेट में आने से 4 वर्षीय आरव गोड की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- खाकी का खौफ खत्म! देसी शराब की दुकान में सेंधमारी, 2 लाख का माल और मोटी रकम ले उड़े शातिर

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आरव घर के पास था. इसी दौरान वह स्कूल वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सीएचसी केराकत ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था. अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं.

इसे भी पढ़ें- ‘आप गिनते रहिए, हम नौकरियां देते जाएंगे’… CM योगी ने 3567 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, अखिलेश को दी ‘गिनती गिनने’ की चुनौती

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही मां ज्योति गोड का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों के अनुसार, वह कई बार बेहोश हो गईं. पिता सुनील कुमार गोड समेत परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे का शव देखकर फूट-फूटकर रोते रहे. घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- खाकी ने मार डाला! UP पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत पर चंद्रशेखर ने उठाए सवाल, CM योगी से पूछा सवाल

आरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशियां थीं. मंगलवार सुबह हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं. मासूम की मौत के बाद मां ज्योति गोड और पिता सुनील कुमार गोड समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.