कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. गुरुवार को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र पतहना गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 5 साल गंभीर रूप से झुलस गई थी. बच्ची की जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना से परिजन में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें- काम कम, विज्ञापन भरपूर करेंगे! योगी सरकार प्रचार में हर दिन उड़ाए 2.3 करोड़, 8 साल में पानी की तरह बहाया जनता का पैसा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

बता दें कि उक्त गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की पुत्री सान्वी गौतम 5 वर्ष पंखे में उतरे करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई. परिजन और पड़ोसी बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया. लेकिन उसके बाद भी परिजन बगल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए. वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- सवालों के घेरे में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे! 20 दिन में 5वीं बार धंसी सड़क, पंखों से सुखाने पर अखिलेश का तंज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया. सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय से घटना की जानकारी के लिए संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ.