कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. ​एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. 60 वर्षीय वृद्ध ने पांच वर्षीय मासूम बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- लगता है यमराज छुट्टी पर थे! सवारियों से भरे ऑटो में धधक उठी आग, लोगों के बीच मचा हड़कंप, फिर जो हुआ…

बता दें कि पूरा मामला सुजानगंज थाना क्षेत्र का है. जहां बुधवार शाम को पीड़िता बालिका शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान गांव के ही एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद डरी-सहमी बालिका ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई. बताया जा रहा है कि आरोपी बगल एक ईंट के भट्ठे पर काम करता है.

इसे भी पढ़ें- खड़गे के B टीम वाले बयान पर भड़के आप सांसद संजय सिंह, कहा- कांग्रेस विधायक भाजपा में जाकर उनकी सरकार बनवाते हैं

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. पीड़िता के चाचा की तहरीर पर स्थानीय थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.