कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत कोतवाली स्थित थानागद्दी क्षेत्र के उदयचन्दपुर पूरवा चहारमपट्टी गांव में उस समय हड़कंप जब दो दिनों से लापता युवक की लाश गोमती घाट के किनारे मिली. युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- 27 के चुनाव में भाजपा का… अखिलेश यादव का बड़ा दावा, जानिए सपा सुप्रीमो ने सरकार पर निशाना साधते ऐसा क्या कह दिया?
बता दें कि सलमान उर्फ सल्लू पुत्र मेहंदी (22) मंगलवार से लापता चल रहा था. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कर खोजबीन शुरू की थी. काफी खोजबीन के दौरान गोमती नदी के किनारे सलमान की चप्पल मिली. जिसके बाद बरैछाबीर घाट के पास शव मिलने की जानकारी मिली. घटना स्थल पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- क्रिकेट और कोर्ट के बाद अब सियासत में महासंग्राम! शमी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं हसीन जहां?
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत का कारण प्रेम-प्रसंग है. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा.


