कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार को सर्पदंश से कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मासूम की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है. मृतका की पहचान काव्या यादव के रूप में हुई. वह अजय कुमार की बेटी थी.
इसे भी पढ़ें- ‘कॉकरोच’ मार्च पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के नाम का भी जिक्र
जानकारी के अनुसार, काव्या को स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौटी थी. दोपहर में वह कमरे में गुड़ लेने गई, तभी वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जौनपुर रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें- मौत के फंदे में ‘मोहब्बत’ का अंतः प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ में फंदे से लटकी मिली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
परिजन उसे लेकर जौनपुर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मासूम को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.

