उन्नाव. पुरवा क्षेत्र में बिहार थाना अंतर्गत पाटन-पनहन मार्ग पर शारदा नहर के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आम के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले. एक ही पेड़ पर दोनों के शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पाटन चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- लोकतंत्र की लड़ाई, वंशवाद पर आई! केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, चरित्र पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान

मामले में मृतका प्रीति के भाई सचिन रावत ने बताया कि उसकी बहन की शादी पिछले साल नवंबर में सातन गांव निवासी एक युवक से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. इससे परेशान होकर पिता प्रीति को मायके ले आए थे, जिसके बाद से वह वहीं रह रही थी. हालांकि, प्रीति और अमन के बीच संपर्क कैसे हुआ, दोनों को घटनास्थल पर किसने बुलाया और वे सुनसान जगह तक कैसे पहुंचे, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें- सत्ता में हैं तो नियम गया ‘तेल’ लेने! BJP नेताओं की गाड़ियों के कटे धड़ाधड़ चालान, पुलिस से की तू-तू, मैं-मैं, VIDEO वायरल

मृतकों की पहचान प्रीति रावत (20), पुत्री श्यामलाल निवासी महरामऊ, कोतवाली पुरवा और अमन कुमार रावत (23), पुत्र बाबूलाल निवासी चित्ताखेड़ा, पुरवा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक-युवती घटनास्थल तक किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत के पीछे क्या कारण रहे. फिलहाल, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.