लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जगजाहिर है कि गांधी परिवार के लिए लोकतंत्र का मतलब केवल ‘वंशवाद’ और संविधान का मतलब उनके ‘परिवार का फरमान’ है. आश्चर्य है कि कभी लोकतंत्र का गला घोंटने वाला गांधी परिवार आज देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने की जुर्रत कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- अंधेरी रात में मौत का खेलः मुर्गी फार्म में सो रहे 62 साल के बुजुर्ग की हत्या, इलाके में सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

आगे केशव मौर्य ने कहा कि विदेशी ताकतों के भरोसे सत्ता पाने की लालसा रखने वाली कांग्रेस चुनावी पराजय पचाने के लिए अपनी पाचन क्षमता बढ़ाने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की साख पर लगातार प्रहार कर रही है. आज देश में अविश्वास और अस्थिरता फैलाना ही उसकी राजनीति का एकमात्र आधार है. लेकिन कांग्रेस भूल रही है कि देशवासियों का अटूट भरोसा अपना पल-पल देश को समर्पित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी पर है. वे आज देश की जनता की एकमात्र उम्मीद हैं.

इसे भी पढ़ें- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला

केशव मौर्य ने ये भी कहा कि जनता किसी चुके हुए, ‘अराजकतावादी’ और ‘दिशाहीन’ नेता पर दांव नहीं लगा सकती. यह बात गांधी परिवार के अलावा पूरी कांग्रेस जानती है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष खरगे जी भी शामिल होंगे. हाथ में संविधान की लाल किताब, सोच में राजशाही और राजनीति में अराजकता, यह है राहुल गांधी और उनकी जेबी कांग्रेस का असली चरित्र!