कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. एक अधेड़ व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या कर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. अधेड़ का शव ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में मिलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
बता दें कि सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहा बाजार में लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले और बरामदे में शव पड़ा देखा. उसके सिर से काफी खून बह रहा था. आसपास खून के निशान और दुकान की दीवार पर भी छींटे मिले. घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई है.
इसे भी पढ़ें- मायावती का दोतरफा हमला: एक तरफ EVM पर अविश्वास, दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना
दुकान खपरहां गांव निवासी हिमांशु सेठ की बताई जा रही है. फिलहाल दुकान से किसी सामान के चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में दुकान का ताला टूटने और हत्या की घटना के बीच क्या संबंध है, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा ने मंत्रियों को दी अखिलेश को गाली देने की सुपारी’ सपा नेता राजपाल कश्यप का सनसनीखेज आरोप
पुलिस ने हत्या की वजह और हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है और बाजार के दुकानदारों के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


