कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा ‘राज’ में सिर्फ भ्रष्टाचार! 4 साल पहले 46 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज में दरारें आने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि 42 वर्षीय सुचित्रा देवी अपने पुत्र अनुज के साथ सड़क किनारे बैठी थी. इसी दौरान केराकत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी के संकेतक बोर्ड और पुलिस बूथ के साइन बोर्ड को तोड़ते हुए महिला व उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचे कि जब तक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और खौफनाक मंजरः भाजपा विधायक के सुरक्षा वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, मची चीख-पुकार, दरोगा की उखड़ी सांसें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.

