मथुरा. रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार ट्रक ने भाजपा विधायक के सुरक्षा वाहन को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में दरोगा की मौत हो गई. वहीं कई पुलिस वाले घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘प्यार’ जरूरी, जिंदगी नहीं! प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो टावर पर चढ़ा आशिक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…
बता दें कि घटना यमुना द्रुतगामी मार्ग पर उस वक्त घटी, जब मांट विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी अपने काफिले के साथ जा रहे थे. इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने विधायक के सुरक्षा वाहन को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि सुरक्षा वाहन सड़क किनार डिवाइडर से जा टकराई. घटना के वक्त विधायक अपनी कार में पीछे चल रहे थे.
इसे भी पढ़ें- पल भर में खुशिया खाकः शादी में शामिल होने ननिहाल आया था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश
वहीं हादसा होता देख विधायक मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची औऱ घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर दरोगा राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

