बदायूं. कहते हैं न मोहब्बत में पड़ा इंसान अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. चाहे फिर उसके लिए जिंदगी ही दांव पर क्यों न लगानी पड़ जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक के प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- जानवर बना जी का जंजालः काम निपटाकर घर लौट रहे थे 2 दोस्त, तभी काल बनकर आया सांड और थम गई दोनों की सांसें
बता दें कि पूरा मामला वजीरगंज कस्बे का है. जहां रहने वाला नदीम नामक युवक का एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. इस बीच उसकी प्रेमिका के घर वालों ने कहीं और शादी तय कर दी. जिसकी जानकारी मिलने के बाद नदीम नाराज हो गया और गुस्से में मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. नदीम को टावर पर चढ़ा देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- पल भर में खुशिया खाकः शादी में शामिल होने ननिहाल आया था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को टावर से नीचे उतारने की कोशिश की. लगभग 3 घंटे मशक्कत करने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने के माना. जिसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई और उससे टावर में चढ़ने के पीछे की वजह प्रेमिका की शादी कहीं और तय होना बताया. युवक के टावर पर चढ़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

