लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां देखने और सुनने को मिल रही है. कहीं पानी की टंकिया टूट रही हैं, गिर रही है तो कहीं पुल टूट रहे हैं. कमीशनखोरी और बजट की लूट के कारण कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है. हर जगह बजट की लूट चल रही है.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और खौफनाक मंजरः भाजपा विधायक के सुरक्षा वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, मची चीख-पुकार, दरोगा की उखड़ी सांसें

आगे अखिलेश यादव ने कहा, ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में 4 साल पहले बने ओवरब्रिज का है. 46 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज दरारें आ गई हैं. भाजपा सरकार के दौरान हुए निर्माण कार्यों में पहले भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता हुई है. जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया है. प्रदेश भर में लगातार पानी की टंकियां गिर रही है. प्रदेश भर में दर्जनों जिलों में पानी की टंकियां टूट और गिर चुकी है. कई जगह पानी की पाइपें फट गई. हजारों करोड़ खर्च होने के बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा.

इसे भी पढ़ें- जानवर बना जी का जंजालः काम निपटाकर घर लौट रहे थे 2 दोस्त, तभी काल बनकर आया सांड और थम गई दोनों की सांसें

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया हैं. पानी की जो टंकियां फट रही है. दरअसल टंकी के रूप में भाजपाई भ्रष्टाचार का पेट फट रहा है. डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही जानलेवा टंकिया बनाएंगे. एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए की ठेकेदार गस्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाएं.

इसे भी पढ़ें- ‘प्यार’ जरूरी, जिंदगी नहीं! प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो टावर पर चढ़ा आशिक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…

अखिलेश यादव ने कहा कि पानी की टंकियां भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार सहन नहीं कर पा रही हैं. भाजपा सरकार में हर विभाग में यही हाल है. भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश बेहाल है. कोई विभाग और कोई क्षेत्र भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है. भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और कालाबाजारी के चलते भ्रष्टाचार के साथ-साथ महंगाई भी आसमान छू रही है. जनता त्रस्त है। जनता भाजपा सरकार के कारनामों को देख रही है. 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है.