कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. नदी नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’में बेटियां कहां सेफ हैं? नग्न अवस्था में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, मुंह में ठूसा था कपड़ा, आखिर ऐसे होगा ‘नारी वंदन’!
बता दें कि पूरा मामला लाइनबाजार के सलखापुर गांव के पास का है. शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में नहाने गए दो दोस्त डूब गए. जिसके बाद अन्य दोस्तो ने खोजबीन के बाद दोनों युवक को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला. दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए.
इसे भी पढ़ें- तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि… अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल वाले बयान पर ओपी राजभर का तंज, मंत्री बनाने का दे दिया ऑफर
वहीं दोनों युवक राजन और रवि की हालत नाजुक देखकर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. आनन-फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सालय में ले गए. चिकित्सकों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों युवक 25 वर्ष के बताए जा रहे है.

