अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 घंटे से लापता 9 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों के अनुसार बालिका शुक्रवार से लापता थी, जिसकी काफी तलाश की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें- तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि… अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल वाले बयान पर ओपी राजभर का तंज, मंत्री बनाने का दे दिया ऑफर
बता दें कि शनिवार सुबह गांव के बाहर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. बताया जा रहा है कि बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे वह शोर न मचा सके. वहीं उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मायावती ने आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों के लिए शासन से की मदद की मांग, पेट्रोल के बढ़े दाम को लेकर कही ये बात
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व सीओ पवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. मौके पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.

