लखनऊ. योगी सरकार ने हाल ही में मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. हालांकि, अब तक मंत्रियों को उनका विभाग नहीं दिया गया है. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा था. अब अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर ने निशाना साधा. उन्होंने अपने पार्टी में शामिल होने और योगी सरकार में मंत्री बनवाने का ऑफर दिया है.
इसे भी पढ़ें- जान की कोई कीमत नहीं है? नशे में धुत युवक ने पड़ोसी पर कार चढ़ाई, इलाज के दौरान मौत
ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश जी अभी आपके भाई का देहांत हुआ है और पूरा परिवार परेशानी में है. यही वजह है कि मैं भी अपके दु:ख में शामिल हूं और आपकी समाज को बांटने वाली राजनीति पर कहना-लिखना बंद कर दिया था. लेकिन आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि परिवार की ‘गमी’ के बीच भी राजनीति सूझ रही है, दूसरों के घरों में क्या चल रहा है इसकी आपको ज्यादा चिंता है. लगता है आपने लोकलाज त्याग दिया है.
इसे भी पढ़ें- वो किसी और के साथ… अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए गढ़ी झूठी कहानी, ऐसे खुली पोल
आगे ओपी राजभर ने कहा, जरा तेरहवीं तक रुक जाइए फिर विचारों की राजनीति कर ली जाएगी, कुछ आप हमें कह लीजिएगा, कुछ हम आपको सुनाएंगे, लेकिन इस व्यवहार को गोलोकगामी भाई देख रहा होगा तो, क्या सोच रहा होगा. थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए. रही बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो, आपको क्या लगता है कि कोई विभाग आपको भी मिल जाए? अगर इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री बनवा कर रहूंगा. बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!

