लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र के गली नंबर-1 में देर रात 11 बजे सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां, अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने कथित रूप से अपने पड़ोसी अजहुर पर कार चढ़ा दी। जिससे उसकी अस्पताल पहुंचते ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
अजहुर गंभीर रूप से हुआ घायल
मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी अनिल कुमार वहां कार लेकर पहुंचा और कथित तौर पर अजहुर पर कार चढ़ा दी। आस-पास पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार नशे में धुत था। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अजहुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
READ MORE: वो किसी और के साथ… अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, पुलिस को चकमा देने के लिए गढ़ी झूठी कहानी, ऐसे खुली पोल
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
आस-पास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
READ MORE: रफ्तार ने छीनी सांसें: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, कांस्टेबल की मौत
पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीमे गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

