शाहजहांपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई
यह पूरा मामला जिले के पुवायां थाना क्षेत्र का है। जहां, भूड़ा मैनारी फ्लाईओवर के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी में सवार कांस्टेबल सीट में फंस गए। हादसे में कांस्टेबल और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: शनि देव जयंती: CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- सभी को सुख, समृद्धि की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना
कांस्टेबल की मौके पर हुई मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को काटकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कांस्टेबल की मौत हो गई थी। वहीं महिला को आनन फानन में अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कांस्टेबल दिनेश चौधरी के रूप में हुई जो बंडा थाने में तैनात था।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आगरा से कानपुर तक आंधी-बारिश का अलर्ट
कांस्टेबल दिनेश चौधरी 2019 बैच के पुलिस अफसर थे। उनकी उम्र महज 30 साल बताई जा रही है। दिनेश मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे और लगभग एक साल से बंडा थाने में तैनात था। देर रात वह शाहजहांपुर से बंडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

