लखनऊ। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, लव अफेयर की शक में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए प्लान बनाया और शव को बैग में पैक कर नहर में फेंक दिया। फिर खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने लंबी छानबीन की और आरोपी की पोल खुल गई।

अफेयर के शक में विवाहिता की हत्या

पुलिस ने बताया कि तकरीबन 6 साल पहले चिनहट के सब्जी कारोबारी मोहम्मद सईद ने अपनी बेटी यास्मीन की शादीअल्ताफ उर्फ कल्लू से की थी। शादी के कुछ साल अच्छे से गुजरे। इस शादी से दोनों की 1 बेटी और 1 बेटा है। फिर दोनों कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया और रिश्ते बिगड़ते चले गए। कल्लू अपनी पत्नी पर शक करता था और यही उसकी पत्नी के मौत का कारण भी बना। 14 मई को युवक ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

READ MORE: रफ्तार ने छीनी सांसें: डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, कांस्टेबल की मौत

गला दबाकर पत्नी की हत्या

पुलिस ने अल्ताफ से पत्नी यास्मीन से जुड़े कुछ सवाल किए तो उसने कई बार बयान बदले। जिसके बाद पुलिस को युवक पर शक हुआ। पुलिस नेपहले लंबी छानबीन की और उसके बाद अल्ताफ से पूछताछ की। पहले तो उसने घिसी पिटी कहानी सुनाई लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती को आरोपी ने बताया कि मुझे शक था कि यास्मीन का करीबी रिश्तेदार से अफेयर है। जिसको लेकर मेरा उसके साथ विवाद होता था। 13 मई की रात में हमारा विवाद हुआ और मैंने 14 मई की सुबह गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

READ MORE :शनि देव जयंती: CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- सभी को सुख, समृद्धि की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना

लाश को बैग में पैक कर नहर में फेंका

हत्या के तकरीबन एक घंटे बाद शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की और ट्रॉली बैग में भरकर चिनहट बाजार आया। जहां आरोपी ने ई-रिक्शा बुक किया और इंदिरा डैम गया। उसके बाद ई-रिक्शा के जाने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने घर आ गया और पुलिस के साथ साथ परिजनों को यास्मीन के लापता होने की सूचना दी।