कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य किशोरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद… अवधेश प्रसाद ने राजभर पर साधा निशाना, कहा- सपा चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट
बता दें कि नहोरा गांव की कुछ किशोरियां सई नदी के किनारे गई थीं. इसी दौरान नदी में नहाते समय तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल बचाव का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद गुड़िया (17 वर्ष) और शिवांगी (17 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी किशोरी का उपचार जारी है.
इसे भी पढ़ें- PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद… सपा में टूट होने को लेकर ओपी राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश यादव के चाचा पर दिया बड़ा बयान
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. दो किशोरियों की असमय मौत से नहोरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

