कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- UP में इलाज के नाम पर मजाक चल रहा! बच्ची का टूटा था दाएं हाथ, बाएं हाथ में बांध दिया प्लास्टर, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल
बता दें कि घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब संतोष पाल नामक युवक अपनी बहन को कोयलारी से छोड़कर घर वापस लौट रहे था. इसी दौरान रात करीब 8 बजे लठेपुर विद्यालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में संतोष पाल गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें- समस्या भाजपा नहीं, बल्कि… विपक्षी दलों के सांसदों के पाला बदलने पर केशव मौर्य का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई. हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक संख्या UP62 F 5585 मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

