कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर… PDA के A को आदिवासी बताने पर ओपी राजभर का निशाना, सपा सुप्रीमो पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गाँव निवासी आशीष पांडेय (25 वर्ष) अपने पिता केशमणि पांडेय के साथ गुरुवार सुबह एक ही बाइक से सुजानगंज गए हुए थे. वहां से दोपहर लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के मतरी बाजार के निकट चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और चार पहिया वाहन उसके आधे हिस्से शरीर पर चढ़ गया.

इसे भी पढ़ें- योगी जी…ये है आपका जीरो टॉलरेंस! बिना कोई कारण बताए पुलिस वालों ने नाबालिग की पिटाई कर तोड़ा हाथ, खाकी वाले ‘गुंडों’ पर कब लगेगी लगाम?

वहीं बाइक पर बैठे पिता को हल्की फुल्की चोट लगी. टक्कर के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत नाजुक देख पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही घायल की मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.