कानपुर. एक भीषण सड़क हुआ है. तेज रफ्तार टेंपो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद… सपा में टूट होने को लेकर ओपी राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश यादव के चाचा पर दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना सचेंडी थाना क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए कैंधा बाजार गए थे. दोनों सामान खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि दोनों दूर जा गिरे. उसके बाद टेंपो रौंदते हुए निकल गया. घटना में दोनों की मौके पर ही जान चली. हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- दूध का दूध और पानी का पानी करेगी SIT… राम मंदिर मामले पर योगी बोले- 500 वर्ष संघर्ष किया, 15 दिन और इंतजार कर लो
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंचे और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान नीरज सिंह (20) और चेतन सिंह (18) के रूप में हुई है. पुलिस फरार टेंपो चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है. परिजनों का कहना है कि नीरज की जिद की वजह से 5 महीने पहले ही बाइक दिलाई थी. डेढ़ महीने बाद उसका जन्मदिन था. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाइक उसके जिंदगी का काल बनेगी.

