कानपुर. डबल मर्डर हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तीन युवक ने छोटी सी बात पर पिता औऱ उनके 2 बेटों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. हत्याकांड के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया.

इसे भी पढ़ें- BJP ने UP का बंटाधार कर दिया…अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए पूछे तीखे सवाल

बता दें कि घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र का है. किदवई नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवनारायण त्रिवेदी अपने दोनों बेटों के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक की 3 बाइक सवार युवकों की बाइक से हो गई. टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. इस दौरान बाइक सवार युवकों ने आपा खो दिया. युवकों ने चाकू निकलाकर पिता और दोनों बेटों पर कई बार हमला किया.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी याद रखें यह जनता…1 साल में मोदी सरकार के गिरने के दावे पर पंकज चौधरी का तंज, नेता विपक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

हमले में पिता और दोनों बेटे गंभीर रूप ले घायल हो गए. चाकूबाजी की घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. भीड़ जुटता देख हमला करने वाले तीनों युवक मौके से फरार हो गए. जिसके बाद लोगों ने तुंरत घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने जांच कर पिता और एक बेटे को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे का इलाज जारी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.