लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने देश को गंभीर आर्थिक संकट में फंसा दिया है. मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है. रोज-रोज, पेट्रोल-डीजल की मंहगाई का क्या अर्थ है? अर्थव्यवस्था अनियंत्रित क्यों हो गयी? 12 वर्ष की सरकार के हिसाब की जवाबदेही किसकी है? भाजपा असत्य के रास्ते पर है. पूरे यूपी को अंधकार में धकेल दिया है. यूपी में समस्याओं का अम्बार है. जब से भाजपा सत्ता में आई है, आमजन का जीना दूभर हो गया है. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं. भाजपा ने यूपी का बंटाधार कर दिया है. अपने दो कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पीडीए समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य का नेतृत्व ईमानदार होना चाहिए. भाजपा में इसका नितांत अभाव है. भाजपा समाज में नफरत फैलाकर राजनीति करने का पाप कर रही है.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी याद रखें यह जनता…1 साल में मोदी सरकार के गिरने के दावे पर पंकज चौधरी का तंज, नेता विपक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने से चूक गई थी. 2027 में कोई कसर नहीं छोड़नी है. जनता समाजवादी पार्टी के साथ है. समाजवादी पार्टी का लक्ष्य शत प्रतिशत सीटें जीतने का है. इस बार यूपी से भाजपा का पूरा का पूरा सफाया करना है. पीडीए जीत की गारंटी है. 2024 का लोकसभा चुनाव मिसाल है. 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित, दुखी, अपमानित लोगों के साथ न्याय होगा. सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा. भाजपा की राजनीति समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिश करने की है. भाजपा की ओर से समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में हार से भाजपा बौखलाई हुई है.

इसे भी पढ़ें- खुली बोतल, छलका जाम और फिर… दोस्त ने अपनी जिगरी को सुला दी मौत की नींद, जानिए कत्ल की हैरान कर देने वाली कहानी

उन्होंने कहा कि देश को बचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की है. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया था. भाजपा उस विकास के रास्ते पर भी नहीं चल सकी. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली कानून-व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया. भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है. जनता से किये गये वादों को पूरा नहीं किया. प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है. भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है. भाजपा ने 10 साल में बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया. केवल बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की. आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी की सरकार में लगाये गए बिजलीघरों से आ रही है. भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी नया बिजली घर नहीं लगाया. एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया.