कानपुर. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार 2 डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में सगे भाइयों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?
बता दें कि घटना नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर घटी है. जहां एक तेज रफ्तार डंपर खड़े डंपर से जा भिड़ा. घटना इतनी भयानक थी कि ठोकर मारने वाले डंपर के परखच्चे उड़ गए. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से डंपर में फंसे दोनों भाइयों को निकालने की कोशिश की.
इसे भी पढ़ें- ‘अगला नंबर ‘लाल टोपी’ वालों का है’, अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का करारा तंज, 2027 विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा
वहीं घंटों जद्दोजहद करने के बाद केबिन को काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान कमलकांत (27) और दीपक (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

