कौशांबी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बालू से लदे ट्रैक्टर ने सीएनजी ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- पूरा सिस्टम सेट है! शाम होते ही सजता है नशे का बाजार, खुलेआम बिगता है गांजा, कहां खाक छान रहे कानून के रखवाले

बता दें कि घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के पास उस वक्त घटी, जब ऑटो में सवार होकर लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- प्यार के पन्ने में हवस की स्क्रिप्टः शादी का झांसा देकर युवक ने 1 साल तक रखा साथ, किया रेप, जानिए दरिंदगी की दास्तां

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाय़ा. वहीं 2 मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान सूर्यांश बाजपेयी (25) और आशीष मिश्रा (33) के रूप में हुई है. पुलिस फऱार चालक की तलाश में जुट गई है. जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.