लखीमपुर खीरी. नीट का पेपर लीक (NEET paper leak) होने से लाखों छात्रों के सपनों पर पानी फिर गया है. पहले भी कई दफा पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. बावजूद भाजपा सरकार लगाम कसने विफल रही है. इसका नतीजा ये रहा कि नौजवान हिम्मत हारकर, व्यवस्थाओं से निराश होकर मौत के गले लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुवार को नौरंगाबाद के गंगोत्री नगर से सामने आया. जहां नीट का पेपर लीक होने से एक छात्र ऋतिक मिश्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी…भ्रष्ट है आपका सिस्टम! बच्चों और महिलाओं के हक का पोषण आहार निगल जा रहे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी योजना है या ‘लूट’ की योजना?
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मोदी सरकार का ‘जानलेवा पेपर लीक’ यूपी के लखीमपुर खीरी में 21 साल के NEET अभ्यर्थी ऋतिक मिश्रा ने अपनी जान दे दी. वहीं, गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली. ऋतिक डॉक्टर बनना चाहता था. कड़ी मेहनत कर NEET की परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक की खबर ने उसे तोड़ दिया और उसने खुदकुशी कर ली. ये खुदकुशी नहीं- मर्डर है, जिसे मोदी सरकार के करप्ट और फेल सिस्टम ने अंजाम दिया है. BJP सरकार के साथ मिलकर पेपर लीक माफिया लाखों सपनों को रौंद रहे हैं, बच्चों का जीवन तबाह कर रहे हैं. ये अपराध माफी के लायक नहीं है. हम साथ मिलकर इन पेपर चोरों को करारा जवाब देंगे. युवाओं के भविष्य के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे.
इसे भी पढ़ें- UP में कागजों में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, ये ‘रामराज’ है ‘रावणराज’?
पेपर लीक होने के बाद तनाव में था
बता दें कि ऋतिक मिश्रा नाम के छात्र ने नीट की परीक्षा दी थी. उसका पेपर भी काफी अच्छा गया था. घर वालों से उसने उम्मीद जताई थी कि उसका पेपर क्लीयर हो जाएगा. वहीं पेपर लीक होने की खबर आने के बाद से वह तनाव में आ गया था. ऋतिक के घरवालों ने कई बार समझाया भी था. लेकिन उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

