लखनऊ. बसपा में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हो गई है. मायावती ने उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. जिसे लेकर आकाश आनंद ने पोस्ट कर कहा कि आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श. आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी. इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूं और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, हो गया टांय-टांय फिस्स! राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ऐसा क्या कहा?

आगे उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है. परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है.

इसे भी पढ़ें- यूपी राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! सपा का तीसरा उम्मीदवार नहीं, अब 403 सीटों पर नजर

आगे आकाश आनंद ने ये भी कहा कि इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूंगा. आपने मुझ पर भरोसा किया है. अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है.