लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है. जनता भाजपा का चाल और चरित्र जान चुकी है. महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है. महिला आरक्षण बिल का सभी दलों ने समर्थन किया था. भाजपा अब झूठा प्रचार कर रही है. भाजपा के लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं. जब देश में महिला आरक्षण लागू है तो भाजपा सरकार क्यों नहीं दे रही है. देश की जनता और महिलाएं सब समझती है. 2027 में जनता भाजपा को हटाएगी.
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है, महिलाएं और बेटियों के साथ घटनाएं बढ़ती जा रही है. देश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तरप्रदेश में हो रहा है. भाजपा पुलिस से राजनीतिक काम कराती है. पुलिस भाजपा के इशारे पर काम करती है, इसीलिए थानों में न्याय नहीं मिल रहा है. पीड़ित वरिष्ठ अधिकारियों से मिलते है तो वहां भी न्याय नहीं मिलता है. हरदोई की कुशवाहा समाज की बेटी ने न्याय के लिए हर पोर्टल पर शिकायत की. सभी अधिकारियों से शिकायत की उसके बाद भी बेटी को घर पर बेरहमी से मार दिया गया. इसी तरह की घटना गाजीपुर में विश्वकर्मा बेटी के साथ हुआ. उस परिवार को न्याय नहीं मिला. परिवार को शंका है कि बलात्कार हुआ है, लेकिन सरकार नहीं स्वीकार कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘जिन पर लाठी-डंडे चल रहे थे वो भी महिलाएं थी…’, नसीम सोलंकी ने योगी सरकार को घेरा, कहा- आज आप महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं
आगे उन्होंने कहा, इसी तरह से प्रतापगढ़ में मौर्या बेटी के साथ घटना हुई. उत्तर प्रदेश में ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री जी आंख बंद किए बैठे हैं. बेटियों के साथ घटनाएं करने वाले वर्चस्ववादी लोग है. मुख्यमंत्री जी के सजातीय हैं.
भाजपा के पदाधिकारियों का आचरण जनता देख रही है. महोबा में भाजपा के पदाधिकारी ने क्या कहा सब लोग जानते हैं. ये कोई पहली घटना नहीं ऐसी तमाम घटनाएं हैं. भाजपा महिला विरोधी है. भाजपा के लोगों का आचरण हमेशा महिला विरोधी रहा है.
विधानसभा चुनाव में भाजपा के दावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या से चार सौ पार का नारा दिया था और अयोध्या में ही हार गयी. अयोध्या की हार सामान्य हार नहीं भाजपा की कम्युनल पॉलिटिक्स, बांटने की राजनीति, नकारात्मक राजनीति की हार है. भाजपा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हारेगी. यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी होश में नहीं रहते हैं. वे कुछ का कुछ बोलते हैं. वे चीजों को इधर का उधर मिलाकर बोल देते हैं, उन्हें कुछ पता नहीं है.
इसे भी पढ़ें- भविष्य से मुंह चुरा रहे योगी! अखिलेश ने कसा तंज, बोले- हम आपी ससम्मान विदाई करेंगे
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि यूपी की 95 फीसदी जनता भाजपा को हराना चाहती है. जनता जानती है कि भाजपा धोखेबाज है. उन्होंने कहा कि देश को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने का विजन दिया. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज भी हर मामले में देश का सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेस-वे है. प्रधानमंत्री मोदी आधे अधूरे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करते हैं. भाजपा के लोग हवा में उड़ते है और बात गड्ढ़ों की करते है. इन्होंने समाज में गड्ढे ही गड्ढे बनाएं हैं. समाजवादी पार्टी सौहार्द और भाईचारा के लिए काम करती है. समाजवादी सरकार ने यूपी में विकास का विजन दिया है. प्रधानमंत्री मोदी अगर कभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चले होते तो उन्हें पता चलता कि समाजवादियों का बनाया एक्सप्रेस-वे क्या है और उनका बनाया एक्सप्रेस-वे क्या है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

