लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रमुख लोगों ने भेंट की और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तन-मन-धन से मदद करने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने में सहयोग देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें- इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानिए और क्या कहा?

अखिलेश यादव ने मुम्बई से आए उत्तर प्रदेश के लोगों का स्वागत करते हुए उनके परिश्रम, साहस, और लगन की प्रशंसा की कि उन्होंने मुम्बई जैसे महानगर में जाकर भी अपनी पहचान बनाए रखी है. उन्होंने मुम्बई में रह रहे प्रदेशवासियों से अपील की कि वे चुनाव के दिनों में आकर मदद कर दें तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा. मुम्बईवासियों ने अखिलेश यादव को विश्वास दिलाया कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता से समाजवादी पार्टी का समर्थन-सहयोग करेंगे.

इसे भी पढ़ें- ‘भाड़’ में जाए जीरो टॉलरेंस! चौकी इंचार्ज पर मारपीट और 30 हजार घूस लेने के आरोप, योगी जी ‘गुंडाराज’ नहीं तो और क्या?

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में हम जीते हैं अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे. जनता सामंतवादी भाजपा सरकार को हटाएगी. इसके लिए पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए और बूथस्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है. 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का भी है. निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की वजह से भाजपा अब क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर अपना बहुमत बनाना चाहती है, ताकि वह संविधान के साथ मनमानी कर सके.

इसे भी पढ़ें- मंत्री ब्रजेश पाठक और उनका सिस्टम सो रहा! तेजी से बढ़ रहे HIV के मामले, 3 महीने में 4 गुना बढ़े नए मरीज, लोगों की मौत के बाद जागेंगे जिम्मेदार?

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भाजपा धोखा दे रही है. समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है. अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती भाजपा आरएसएस धर्म के नाम पर कर रही है. आपस में बंटवारे को लेकर चढ़ावे की डकैती का पर्दाफश हुआ है. नागपुर के लोगों का अब चेहरा साफ पहचान में आया है.