लखनऊ. सूबे की सियासत में महिला आरक्षण का मुद्दा अपने चरम पर है. एक बार फिर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास होकर कानून बन गया है. सरकार चाहे तो अगले चुनाव में लागू कर सकती है, लेकिन भाजपा सरकार महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है. विपक्ष के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार कर रही है. भाजपा महिला विरोधी है.
इसे भी पढ़ें- ये भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का… ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए नहीं किया खाने-पानी-रहने का इंतजाम, अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है. महिलाओं बेटियों के साथ बहुत दुखद घटनाएं हो रही हैं. गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बहुत सारी जानकारियां मिली है. गाजीपुर की पुलिस और दबंग लोग सच्चाई बाहर नहीं आने देना चाहते थे. पिछले नौ साल से सरकार, भाजपा और प्रशासन मिलकर घटनाओं को छिपा रही है. गाजीपुर में जिस बेटी के साथ घटना हुई, उसके पिता जी चाहते थे कि मेडिकल जांच हो लेकिन मेडिकल प्रक्रिया नहीं अपनायी गयी, पोस्टमार्टम करके दाह संस्कार करा दिया गया.
इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर अखिलेश न केवल खुद हारे बल्कि…केशव मौर्य ने कसा करारा तंज, जानिए डिप्टी सीएम ने ऐसा क्या कहा?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, इसी तरह से हाथरस, मेरठ में घटना हुई, पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला. फतेहपुर में मौर्या बेटी के साथ घटना हुई, लेकिन दोशियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. इस सरकार में तमाम घटनाएं हो रही है. मुख्यमंत्री जी लम्बे-लम्बे भाशण देते है, लेकिन कहीं भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला. हरदोई में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल को नहीं जाने दिया गया. भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाना चाहती है. इस सरकार में महिलाएं, बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. महिलाएं और बेटियां भाजपा संगठन में भी सुरक्षित नहीं है. भाजपा ही भाजपा की सगी नहीं है.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
आगे उन्होंने ये भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा हो गयी है. गरीब को इलाज नहीं मिल रहा हैं समाजवादी सरकार में जांच-दवाएं फ्री मिलती थी. समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फ्री इलाज दिलाएंगे. इस सरकार ने अपने लोगों को लाभ देकर पूरी अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है. भाजपा सरकार में हर तरफ के फर्जी काम हो रहा है. गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है. मुख्यमंत्री जी ने सबसे ज्यादा अपने मुकदमें वापस लिए है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

