लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि बिजली के बिल के नाम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के तिकड़मी खर्चों की व्यवस्था के लिए ‘इलेक्शन सरचार्ज’ लगा रही है. जून से बिजली का बिल देखकर लोगों के आंखों के आगे अंधेरा छाएगा. दरअसल बिजली के बिल में भाजपा का कमीशन बढ़ा है. भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर जनता की जेब काट रही है.

इसे भी पढ़ें- गोदी में मासूम मरी या UP का सिस्टम! इलाज के नाम पर बंट रही मौत, दादा के हाथों में 4 दिन की बच्ची ने तोड़ा दम, ऐसे बेटियां बचाएंगे ‘बाबा’?

आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में पहले से ही मंहगाई चरम पर है उसके बाद भी वह लगातार मंहगाई बढ़ाती जा रही है. मंहगाई से जनता पहले से त्रस्त हैं, भाजपा की सरकार हर दिन मंहगाई बढ़ा रही है. भाजपा कभी डीजल, पेट्रोल, कभी बिजली और कभी गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दे रही है. आम जनता बेबस और परेशान है. भाजपा की कथनी करनी में बहुत अन्तर है. उसने मंहगाई कम करने का वादा किया था. लेकिन जबसे सरकार आई है, रोज मंहगाई बढ़ाती जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- विश्वासघात का धंधा यूपी में नहीं चलेगा

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है. भाजपा, पूंजीपतियों के लिए नीतियां बनाती है. उन्हीं के लिए काम करती है. गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर पूंजीपतियों की पूंजी बढ़ाती है, फिर उनसे कमीशन और चंदे लेती है. भाजपा गरीब, किसान विरोधी है. 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी तभी महंगाई से निजात मिलेगी.