लखनऊ. अखिलेश यादव ने विधान परिषद के आगरा-अलीगढ़ स्नातक खंड क्षेत्र के चुनाव में सैफई में मतदान किया. मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग निराश और फ्रस्टेट हैं. यह शिक्षक और स्नातक चुनाव सीमित लोगों का है. इसमें केवल शिक्षक और स्नातक ही वोट डालते हैं. इस चुनाव में भी हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है. भाजपा के लोगों ने फर्जी मतदान और बेईमानी का प्रयास किया. शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में वोट डालने जा रहे समाजवादी पार्टी के लोगों को रोकने के लिए भाजपा ने अपने गुण्डों और भ्रष्ट अधिकारियों को आगे कर दिया. विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस तरह बेईमानी करने की कोशिश करेगी, लेकिन जनता भाजपा के खिलाफ है. विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक-एक वोट डालकर उसे हराएगी.
इसे भी पढ़ें- खूनी रात की खौफनाक सुबहः शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन की बेरहमी से हत्या, कातिल की तलाश में कानून के रखवाले
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक चुनाव में पूरे प्रदेश से सूचनाए मिली हैं कि भाजपा के गुण्डों ने जगह-जगह फर्जी वोटिंग का प्रयास किया. समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया. प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने रहे. ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग के लोग नींद की गोली खाकर सो गए. चुनाव आयोग सब कुछ देखते हुए भी आंख मूंदे बैठा रहा. भाजपा को वोट चोरी के लिए एक विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए, उसमें अपने कार्यकर्ताओं के लिए कम से कम तीन साल का कोर्स चलाना चाहिए. वोट चोरी और धांधली करके भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है. भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है.
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है. समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. समाजवादी पार्टी के लोग संविधान को मानते हैं. भाजपा ने शिक्षकों, नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया. भाजपा चुनाव में डरी हुई है. दस साल से भाजपा की सरकार चल रही है, तो भाजपा को इस चुनाव में गुण्डागर्दी और फर्जी मतदान की क्यों जरूरत पड़ रही है. समाजवादी पार्टी 2022 से वोट चोरी और वोटरलिस्ट में धांधली के मामले उठा रही है. भाजपा लगातार वोट चोरी कर रही है. वोटर लिस्ट में घोटाला चुनाव आयोग और भाजपा के लोग मिलकर कर रहे है.
इसे भी पढ़ें- ‘योगी के सुशासन’ में माफियाओं की मौज! 100 वर्ष पुराने गुरुकुल की जमीन पर कब्जे का आरोप, प्राचार्य और छात्रों ने CM से लगाई न्याय गुहार
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब 40 दिन ही बचे हैं. समाजवादी पार्टी तैयार है. समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा. भाजपा भ्रष्ट पार्टी है. इसने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है. आज भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है. भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. आरक्षण खत्म कर रही है. प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है, शराब की दुकानें खुलवा रही है. भाजपा दस साल से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूट रही है. डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दिया है, नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं दिया. स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं. अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है. एम्बुलेंस नहीं चल रही है.
भाजपा सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट बना दिया है. भ्रष्टाचार की हालत तो यह है कि हथेली गरम तो पुलिस नरम. हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है. एक्सप्रेस-वे में गड्ढे ही गड्ढ़े है. किसानों को खाद नहीं मिल रही है. खाद के लिए बहुत से केमिकल चीन और अन्य देशों से आते है. केन्द्र सरकार की विदेश नीति असफल है. केन्द्र सरकार विदेशियों के हिसाब से व्यापार कर रही है. जब दूसरे के हिसाब से व्यापार होगा तो डीएपी और खाद कैसे मिलेगी. भाजपा ने जनता से जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया. जनता अब सवाल पूंछ रही है तो भाजपा बौखला जाती है. 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर दे.

