लखनऊ. शिक्षक दिवस पर उत्तरप्रदेश में 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा शिक्षक दिवस पर पाठशाला पुकारे कार्यक्रम आयोजित कर रही है. जिसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि सपा सरकार बनने पर बंद स्कूल फिर से खोले जाएंगे और पीडीए के लोग पढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कम से कम भगवान कृष्ण के तो… मंत्री OP राजभर का करारा हमला, जानिए ऐसा क्या बोल गए ?

अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में जो 26 हज़ार प्राथमिक विद्यालय भाजपा सरकार ने बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’.

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में बेटी को ‘मुर्गा’ बनाने पर भड़का पिता, स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को पीटा; शर्ट फाड़ी

अखिलेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, ग़रीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी. जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को ख़त्म करेगी. बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी. हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ के संकल्प को साकार कर दिखाएगी.