लखनऊ. सुभसपा सुप्रीमो और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई. आपका एक इंटरव्यू देखा. पत्रकार ने सीधा सवाल पूछा- जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण? सवाल साफ था, लेकिन आपने तड़ाक से बात ही बदल दी. माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान, चंपत राय को बताया निष्कलंक; बोले- होनी चाहिए षड्यंत्र की जांच

आगे ओपी राजभर ने आगे कहा, कैसे खुद को यदुवंशी कहते हैं महाराज? इतना भी क्या 18% वोट का डर कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न ले सको? उनके दर्शन करने, उनकी जन्मस्थली तक न जा सको? यही हाल रहा तो आपकी अपनी बिरादरी भी एक दिन पूछ बैठेगी कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं? सच तो ये है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है. तभी तो पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना आप खुलकर करते हैं. टोपी तक लगा लेते हैं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश की ‘चवन्नी’ टिप्पणी पर घमासान, RLD नेता ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को कहा ‘मंदबुद्धि’

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि सही बात तो ये है कि आप न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के. अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए! खैर, आपको कृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि किसी दिन आपका जमीर जगेगा और आप भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे, किंतु ये तभी होगा जब भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा होगी.