लखनऊ. अखिलेश य़ादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने संसद के बाहर हुए सांकेतिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग प्रदर्शन देखकर शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे और नजरें चुरा रहे थे. साथ ही यह भी कहा कि भाजपा अवध एक्सप्रेस से सत्ता में आई थी और अब अयोध्या एक्सप्रेस से सत्ता से जाएगी.
इसे भी पढ़ें- 1 कमरा, 4 लाशें और खूनी मंजरः पहले पत्नी और दो बच्चों को युवक ने मारी गोली, फिर खुद को भी किया खत्म, मंजर देख सहम उठे लोग
अखिलेश यादव ने कहा, दानपात्र में हाथ डालने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के खिलाफ ‘दानपात्र’ के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए. भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से उसकी वापसी तय है.
इसे भी पढ़ें- शिक्षा के सहारे सत्ता की खोज! अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, शिक्षा और रोजगार को लेकर कह दी बड़ी बात
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हजार चोरी भी माफ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ नहीं करेंगे. जनता ये भी कह रही है कि जो भगवान के नहीं हुए, वो हमारे क्या होंगे. जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी. प्रभु श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी करना महापाप है. यह महा अपराध भाजपा के लोगों ने किया है जनता भाजपा को इसकी सजा देगी.


